Rahul Gandhi in MP News: राहुल गांधी 3 जून को आएंगे भोपाल।

Rahul Gandhi in MP News
Share us

MP में कांग्रेस का नया कैम्पेन करेंगे लॉन्च, मध्यप्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए भोपाल से लेकर दिल्ली तक के नेता कमर कस चुके है। कांग्रेस को अपने कार्यकर्ता बल को बढ़ाने के लिए अपने नेताओं के साथ मेल जोल बढ़ा रही है। प्रमुख रूप से दिल्ली में स्थित कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व भी मध्यप्रदेश में पुनः पार्टी को मजबूत बनाने के लिए प्रयास कर रहा है।

इसी कड़ी में कांग्रेस के लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और प्रमुख नेता राहुल गांधी 3 जून को भोपाल आएंगे। वे मध्य प्रदेश में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की औपचारिक शुरुआत करेंगे। करीब 6 घंटे के दौरे में पार्टी के पदाधिकारियों, विधायकों के अलावा कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करेंगे। सुबह 11 से 12 बजे तक प्रदेश कांग्रेस कमिटी कार्यालय भोपाल में पॉलीटिकल अफेयर कमेटी की बैठक लेकर, दोपहर 12 से 12.30 कांग्रेस विधायकों के साथ बैठक करेंगे।

MP GOVT Employees Promotion News: असहमति जताते रहे तो हम सबके लिए मुश्किल 

प्रमुख समय सारणी

  • सुबह 11 से 12 बजे तक प्रदेश कांग्रेस कमिटी कार्यालय भोपाल बैठक।
  • दोपहर 12 से 12.30 कांग्रेस विधायकों के साथ बैठक।
  • दोपहर 12.30 से 1.30 बजे पर्यवेक्षकों, प्रभारियों के साथ बात करेंगे। 
  • दोपहर 1.30 से 2.30 बजे आरक्षित समय।
  • दोपहर 2.30 से 4 बजे रवींद्र भवन में AICC डेलीगेट्स, PCC डेलीगेट्स, जिलाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्षों का अधिवेशन।

Madhyapradesh Revenue Dipartment: राजस्व विभाग में नहीं होगा गृह क्षेत्र में तबादला।

प्रदेश कांग्रेस कमिटी को उम्मीद है कि कार्यक्रम में भोपाल संभाग के अलावा अन्य शहरों के नेता कार्यकर्ता भी बढ़ – चढ़कर सम्मिलित होगे। मिलकर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। मध्यप्रदेश पुलिस भी यही अनुमान लगा रही है कि अधिक संख्या में लोग कार्यक्रम में सम्मिलित होने आयेंगे। भोपाल में यातायात व्यवस्था और सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने कड़ी व्यवस्था की है। कार्यक्रम से आमजन को परेशानी ना हो इस बात का भी ध्यान रखा जाएगा।

Rahul Gandhi in MP News: राहुल गांधी 3 जून को आएंगे भोपाल।

ujjainvaani.com

उज्जैनवाणी खबर आपकी