Eat These Things to Stay Fit in Winter: ये 7 चीजें खाना शुरू कर दें…सर्दियों में इम्यूनिटी होगी मजबूत

Eat These Things to Stay Fit in Winter
Share us

सर्दियों में वायरल इंफेक्शन के मामलों में लगभग 20-30 तक बढ़ोतरी हो जाती है। ( Eat These Things to Stay Fit in Winter ) इसका कारण है इम्यून सिस्टम का कमजोर होना और लाइफस्टाइल में बदलाव हैं। सर्दियों में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बाहरी सुरक्षा की साथ-साथ पोषण यानी सही भोजन का ध्यान रखना भी जरूरी है

सर्दियों का मौसम जारी है। इन दिनों सिर्फ बाहर का तापमान ही नहीं गिरता बल्कि शरीर के अंदर भी कई तरह से बदलाव आते हैं। कम धूप मिलना, पाचन धीमा होना, ज्यादा भारी खाना खाना और हवा का सूखापन, ये सभी चीजें मिलकर शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्युनिटी को कमजोर कर देती हैं। इसी वजह से सर्दियों में सर्दी-जुकाम, फ्लू, खांसी, जोड़ों में दर्द, पाचन समस्याएं और त्वचा से जुड़ी परेशानियां बढ़ जाती हैं।

इम्युनिटी सिर्फ शरीर की बाहरी सुरक्षा नहीं है बल्कि यह शरीर की जीवन शक्ति का रूप है। आपका खाना इस जीवन शक्ति के लिए ईंधन की तरह काम करता है। सही पोषण शरीर को मौसम के बदलते दबाव से लड़ने में मदद करता है और बीमार होने पर जल्दी रिकवरी भी दिलाता है। चलिए जानते हैं कि सर्दियों में इम्युनिटी मजबूत रखने के लिए क्या खाएं और क्या न खाएं ताकि आप पूरा मौसम आप फिट, एनर्जेटिक और स्वस्थ रह सकें।

सर्दियों में फिट रहने के लिए खाएं ये चीजें

मौसमी सब्जियां

सर्दियों में मिलने वाली गाजर, चुकंदर, पालक, मेथी, सरसों का साग और शलजम शरीर के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती हैं। इनमें बीटा-कैरोटीन, आयरन, फोलिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। गाजर आंखों और त्वचा के लिए अच्छी मानी जाती है और यह खून को साफ करने में भी मदद करती है। शलजम सर्दियों में ली खांसी और कंजेशन को कम करने में फायदेमंद है। होम्योपैथी के अनुसार, इस तरह की प्राकृतिक और रंग-बिरंगी सब्जियां पाचन और इम्युनिटी का संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Ujjain Car Dealer Scam: कार बेचने के नाम पर 9.30 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

विटामिन सी से भरपूर फल

नींबू वर्ग के फल, अमरूद, आंवला और कीवी प्राकृतिक रूप से इम्युनिटी बढ़ाते हैं और शरीर में सूजन को कम करते हैं। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन के अनुसार, विटामिन सी प्रतिरक्षा कोशिकाओं की कार्यक्षमता बढ़ाता है और इंफेक्शन की अवधि कम करता है। इन फलों को रोजाना खाने से सर्दियों में होने वाले वायरल इंफेक्शन्स से लड़ने की क्षमता बढ़ जाती है ।

ड्राई फ्रूट्स और बीज

बादाम, अखरोट, काजू, पिस्ता, अलसी के बीज, चिया सीड्स और सूरजमुखी के बीज में हेल्दी फैट, जिंक, विटामिन ई और प्रोटीन मिलता है। ये शरीर के

ऊतकों की मरम्मत करते हैं, सूजन कम करते हैं और ठंड के मौसम में लंबे समय तक ऊर्जा देते हैं। रोज एक मुट्ठी मिश्रित मेवे खाना इम्युनिटी बढ़ाने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।

गुड़ और तिल

सर्दियों में भारतीय घरों में पारंपरिक रूप से खाए जाते रहे हैं। तिल में कैल्शियम, आयरन और गर्माहट देने वाले हेल्दी तत्व होते हैं। ये पाचन को सुधारते हैं और फेफड़ों को साफ रखने में मदद करते हैं, जिससे शरीर में प्राकृतिक गर्मी बनी रहती है। जब गुड़ और तिल को साथ खाया जाता है, तो ये मेटाबॉलिज़्म और सांस से जुड़ी समस्याओं में भी मदद करते हैं।

जड़ी-बूटियां

हल्दी, अदरक, तुलसी दालचीनी और काली मिर्च में तेज एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं। हल्का गरम काढ़ा या हल्दी वाला दूध शरीर में रक्त संचार को बेहतर करता है और शरीर को इंफेक्शन्स से लड़ने में सक्षम बनाता है। सर्दियों में नियमित रूप से इनका सेवन इम्युनिटी को काफी मजबूत करता है।

गर्म सूप और शोरबा

सब्जियों के सूप, चिकन ब्रॉथ और दाल के सूप शरीर को हाइड्रेशन देते हैं, पाचन को समर्थन देते हैं और कई महत्वपूर्ण माइक्रोन्यूट्रिएंट्स पहुंचाते हैं। गर्म तरल गले की सूखान को दूर करते हैं और इरिटेशन को शांत करते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा कम होता है। ठंड में शरीर को गर्म रखने के लिए ये बेहतरीन विकल्प हैं।

प्रोबायोटिक्स और फर्मेंटेड फूड

दही, छाछ, कांजी, इडली, ढोकला और केफिर जैसे खाद्य पदार्थ पेट की अच्छी बैक्टीरिया फ्लोरा को बनाए रखते हैं। चूंकि इम्युनिटी का लगभग 70% हिस्सा पाचन तंत्र से जुड़ा होता है, इसलिए सर्दियों में अच्छा पाचन बनाए जरूरी है। प्रोबायोटिक खाद्य पदार्थ पेट की गैस और ब्लोटिंग को कम करते हैं, आंत की लाइनिंग को मजबूत करते हैं और शरीर की प्राकृतिक रक्षा प्रणाली को बढ़ाते हैं।

Eat These Things to Stay Fit in Winter: ये 7 चीजें खाना शुरू कर दें…सर्दियों में इम्यूनिटी होगी मजबूत

उज्जैनवाणी खबर आपकी

ujjainvaani.com