Pratima Bagri in Mahakaleshwar Ujjain: राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने किए श्री महाकालेश्वर के दर्शन

Pratima Bagri in Mahakaleshwar Ujjain
Share us

उज्जैन, मध्यप्रदेश शासन की नगरीय विकास एवं आवास विभाग की राज्य मंत्री एवं रैगांव विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती प्रतिमा बागरी जी ने आज विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन में पहुंचकर भगवान महाकालेश्वर के दर्शन एवं पूजन-अर्चन किया।

मंदिर में दर्शन के पश्चात उन्होंने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं की सराहना की और सभी देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

मंदिर समिति की ओर से मंत्री श्रीमती बागरी जी का सम्मान किया गया। सम्मान स्वरूप उन्हें शाल श्रीफल, प्रसाद और साथ ही बाबा महाकाल का छाया चित्र भेंट किया गया। 

Pratima Bagri in Mahakaleshwar Ujjain: राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने किए श्री महाकालेश्वर के दर्शन

ujjainvaani.com

उज्जैनवाणी खबर आपकी