उज्जैन, चिमनगंज थाना क्षेत्र के मित्रनगर में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई। मारपीट में एक युवक घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस कायमी दर्ज की है।
चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया एक पक्ष की ओर से मित्रनगर आगर नाका निवासी 32 वर्षीय राजा पिता ईशाक शाह की ओर से शिकायत दर्ज करवाई गई है। राजा ने पुलिस को बताया कि वह ठेकेदारी का काम करता है। शुक्रवार रात वह काम के बारे में बात करने के लिए पड़ोस में रहने वाले शाकिर खां के घर पर गया था। जहां शाकिर विवाद करने लगा। विवाद के चलते शाकिर, भूरा और अल्पेश ने राजा पर हमला कर दिया और तलवार व पाइप से हमलाकर उसे घायल कर दिया।
घायल राजा को अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से डीपी के पास मित्रनगर में रहने वाले 50 वर्षीय शाकिर पिता सिकंदर खां ने राजा शाह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस कायमी की है।
Ujjain Mitra Nagar News: मित्रनगर में विवाद के विवाद के बाद जमकर मारपीट
उज्जैनवाणी खबर आपकी