उज्जैन. सांसद अनिल फिरोजिया ने जन्मदिवस सेवा, समर्पण और जनसंपर्क के उत्सव के रूप में मनाया। सोमवार को आयोजन में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए और हज़ारों लोगों ने मिलन समारोह में शुभकामनाएं दीं। सुबह 10 बजे होटल अथर्व परिसर में आयोजित सेवा समर्पण कार्यक्रम में 150 दिव्यांगजनों को 25 लाख से अधिक मूल्य के सहायक उपकरण प्रदान किए गए।
EWS Reservation In MPPSC: एमपी पीएससी ने खत्म की ईडब्ल्यूएस वर्ग की आयु छूट
इनमें वॉकिंग स्टिक, सिलिकॉन फोम कुशन, कमोड स्टूल चेयर, श्रवण यंत्र, ट्राइसिकल और मोटराइज्ड ट्राइसिकल शामिल थे। फिरोजिया ने हाथों से लाभार्थियों को उपकरण सौंपे। कार्यक्रम में शहर के संतों ने सांसद को आशीर्वाद दिया। दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक चले मिलन समारोह में भाजपा पदाधिकारी, पार्षद, जनप्रतिनिधि, व्यापारी, समाजसेवी और बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। आयोजन स्थल पर उत्सव और सौहार्द का वातावरण छाया रहा।
MP CM Mohan Yadav: अचानक ठेले वाले के पास पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, उनका अंदाज दिल जीत लेगा।
जननेता से जनसेवक तक
इस आयोजन ने यह सिद्ध किया कि फिरोजिया केवल एक सांसद नहीं, बल्कि एक जनसेवक के रूप में लोगों के दिलों में विशेष स्थान रखते हैं। उनका यह जन्मदिवस सेवा, श्रद्धा और सौहार्द्र का जीवंत उदाहरण बन गया, जो लंबे समय तक याद रहेगा।
Ujjain MP Anil Firojiya’s Birthday: दिव्यांगों को उज्जैन आलोट सांसद अनिल फिरोजिया ने उपकरण वितरित किए
उज्जैन वाणी खबर आपकी
[…] […]