Parshuram Jayanti Ujjain 2025:  भारत माता की जय जयकार के साथ निकली यात्रा।

standing people in row
Parshuram Jayanti Ujjain 2025
Share us

उज्जैन। श्री परशुराम जयंती पर श्री परशुराम ब्राह्मण संगठन की श्री परशुराम दर्शन यात्रा में महिलाएं हाथ में फरसा और तलवार लेकर निकलीं। बाबा महाकाल के दरबार से निकली यात्रा में भारत माता की जय और जय-जय परशुराम की गूंज सुनाई दी। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए टॉवर चौक पहुंची। यहां पहलगाम आतंकी हमले के मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

पं. श्रवण शर्मा और पं. धनंजय शर्मा ने बताया कि बाबा महाकाल और परशुरामजी की प्रातः आरती में अभिषेक, पूजन पं. शैलेंद्र शर्मा ने कराया। रथ पर सवार भगवान परशुराम जी का पूजन एवं 101 दीपों से महाआरती रामानुजकोट के प्रमुख स्वामी रंगनाथाचार्य महाराज, कथावाचक आचार्य अखिलेश महाराज एवं पं. शांति गुरु के सानिध्य में हुई। संगठन की महिला मंडल की संयोजक माया राजेश त्रिवेदी ने संपूर्ण ब्राह्मण समाज की तरफ से पहलगाम घटना पर आक्रेश जताते हुए पाकिस्तान को ललकारा। कार्यक्रम का संचालन संस्थापक अध्यक्ष पं. राजेश त्रिवेदी ने किया। आभार पं. अजय शंकर जोशी ने माना।

इस अवसर पर गिरीश पाठक, विजय व्यास, यशवंत व्यास, देवेंद्र पुरोहित, राजेश शर्मा, अंकित चौबे, अजय प्रकाश मेहता, अर्पित दुबे, पंकज दुबे, आशीष उपाध्याय, सुबोध शर्मा, जितेंद्र शुक्ला, शैलेष शर्मा, अमित उपाध्याय, अखिलेश चौबे, मनोज दुबे, दीप्तेश दुबे, धर्मेंद्र पंड्या, शिव भट्ट, उमेश भट्ट, उत्तम दुबे, नीलेश शर्मा, आशीष शर्मा, नितिन शर्मा, विनीत चौबे, कुलदीप शास्त्री, मृनाल जोशी, राजेंद्र प्रसाद तिवारी, बसंत त्रिवेदी, योगेंद्र शुक्ला, राजेश शर्मा, प्रशांत शर्मा, भूपेंद्र उपाध्याय, गोकुल शर्मा, सतीश शर्मा, राम गुरु, चम्मू उपाध्याय, आकाश चौबे, ऋतु शुक्ला, भार्गव, पूनम दुबे, संगीता शर्मा, रेखा शर्मा, जया शर्मा, डिंपल दुबे, समीक्षा व्यास, प्रतिष्ठा दुबे, पवित्रा मेहता, क्षमा शर्मा, सरोज शर्मा, सरिता शुक्ला, रजनी उपाध्याय, सुनीता शर्मा, कामिनी जोशी, प्रगति शर्मा, अलका शर्मा, पूर्णिमा पांडे, श्वेता तिवारी, संतोष शर्मा, तरुणा दुबे आदि आदि मौजूद थे। 

Parshuram Jayanti Ujjain 2025:  भारत माता की जय जयकार के साथ निकली यात्रा।

ujjainvaani.com