MP Board Exam New Pattern 2026: एमपी बोर्ड ने बदला 10वीं-12वीं परीक्षा का पैटर्न, CBSE की तर्ज पर होगा एग्जाम

class room
MP Board Exam New Pattern 2026
Share us

माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्रों का पैटर्न बदल दिया है। ( MP Board Exam New Pattern 2026 ) प्रश्नपत्रों में पूरी तरह से सीबीएसई का परीक्षा पैटर्न लागू कर दिया गया है। इसके तहत प्रत्येक प्रश्नपत्र में 30 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रश्न ही पूछे जाएंगे।

पिछली परीक्षा तक चार दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जाते रहे हैं। इस बार लघुउत्तरीय व दीर्घउत्तरीय प्रश्नों की संख्या तीन-तीन कर दी गई है। माशिमं की मुख्य परीक्षा सात फरवरी से शुरू हो रही है। इस बार करीब 18 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। इससे पहले जनवरी में प्री बोर्ड परीक्षाएं भी होनी हैं।

Pratima Bagri Drugs Smuggling Case: भाई और बहनोई की गांजा तस्करी में मंत्री को सख्त चेतावनी एवं कार्रवाई के संकेत भी दिए

मंडल ने पिछले साल के 10वीं व 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों के सभी विषयों की उत्तरपुस्तिकाओं को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है, जिससे स्कूल में विद्यार्थियों को उत्तरपुस्तिकाओं का प्रिंटआउट निकालकर प्रश्नों को हल करने के बारे में बताया जा रहा है।

 इस तरह की होगी अंक योजना

10वीं का प्रश्नपत्र

  • कुल प्रश्नों की संख्या-25-75
  • अंक वस्तुनिष्ठ प्रश्न-30 अंक (प्रत्येक उप प्रश्न पर एक अंक निर्धारित है)
  • बहुविकल्पी प्रश्न -छह अंक
  • रिक्त स्थानों की पूर्ति-छह अंक
  • सत्य-असत्य लिखिए-छह अंक
  • सही जोड़ी का मिलान-छह अंक
  • एक वाक्य में लिखिए-छह अंक
  • अति लघुउत्तरीय 12 प्रश्न-24 अंक (प्रत्येक प्रश्न दो अंक निर्धारित हैं)। शब्द सीमा 30 शब्द
  • लघुउत्तरीय तीन प्रश्न-नौ अंक (प्रत्येक प्रश्न पर तीन अंक निर्धारित है)। शब्द सीमा 75 शब्द
  • दीर्घउत्तरीय तीन प्रश्न-12 अंक(प्रत्येक प्रश्न पर चार अंक निर्धारित है)। शब्द सीमा 120 शब्द

12वीं के नॉन प्रायोगिक विषय का प्रश्नपत्र-80 अंक 

  • वस्तुनिष्ठ प्रश्न-32 अंक (प्रत्येक उप प्रश्न पर एक अंक निर्धारित है)
  • बहुविकल्पी प्रश्न -छह अंक
  • रिक्त स्थानों की पूर्ति-छह अंक
  • सत्य-असत्य लिखिए-छह अंक
  • सही जोड़ी का मिलान-सात अंक
  • एक वाक्य में लिखिए-सात अंक
  • अति लघुउत्तरीय 10 प्रश्न-20 अंक(प्रत्येक प्रश्न पर दो अंक)। शब्द सीमा 30 शब्द
  • लघुउत्तरीय चार प्रश्न-12 अंक(प्रत्येक प्रश्न पर तीन अंक)। शब्द सीमा 75 शब्द
  • दीर्घउत्तरीय चार प्रश्न-16 अंक(प्रत्येक प्रश्न पर चार अंक)। शब्द सीमा 120 शब्द

12वीं के प्रायोगिक विषय का प्रश्नपत्र-70 अंक

  • वस्तुनिष्ठ प्रश्न-28 अंक(प्रत्येक उप प्रश्न पर एक अंक)
  • बहुविकल्पी प्रश्न -छह अंक
  • रिक्त स्थानों की पूर्ति-छह अंक 
  • सत्य-असत्य लिखिए-छह अंक
  • सही जोड़ी का मिलान-पांच अंक
  • एक वाक्य में लिखिए-पांच अंक
  • अति लघुउत्तरीय सात प्रश्न-14 अंक(प्रत्येक प्रश्न दो अंक)। शब्द सीमा 30 शब्द
  • लघुउत्तरीय चार प्रश्न-12 अंक (प्रत्येक प्रश्न पर तीन अंक)। शब्द सीमा 75 शब्द
  • दीर्घउत्तरीय चार प्रश्न-16 अंक(प्रत्येक प्रश्न पर चार अंक)। शब्द सीमा 120 शब्द

MP Board Exam New Pattern 2026: एमपी बोर्ड ने बदला 10वीं-12वीं परीक्षा का पैटर्न, CBSE की तर्ज पर होगा एग्जाम

उज्जैनवाणी खबर आपकी

ujjainvaani.com