Ujjain Car Dealer Scam: कार बेचने के नाम पर 9.30 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

Ujjain Car Dealer Scam
Share us

उज्जैन। फर्जी एनओसी और गिरवी कारों का झांसा देकर दो युवकों से 9.30 लाख रुपए की ठगी करने वाले ठगोरे को महाकाल पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। ( Ujjain Car Dealer Scam ) एसपी ने उस पर 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था।

पुलिस ने बताया 17 अप्रैल 2025 को फरियादी रिजवान पिता इल्यास खान निवासी बेगमबाग कॉलोनी ने महाकाल थाने में कार बेचने के नाम पर शाहरुख पिता शाहिद खान निवासी इब्राहिमगंज, हमीदिया रोड, भोपाल द्वारा धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। फरियादी रिजवान खान ने बताया कि 5 अक्टूबर 2023 को आरोपी शाहरुख अपने साथी अमजद पिता आजम खान निवासी चितेरा बाखल के साथ होंडा सिटी कार क्र. एमएच 43 एआर 1511 से बेगमबाग पहुंचा। शाहरुख ने कार की कीमत 4 लाख बताया लेकिन बाद में 3.50 लाख में सौदा तय हुआ। कार के दस्तावेज दिखाते समय आरोपी ने एनओसी की फोटोकॉपी दी तथा मूल एनओसी 8 दिन में देने की बात कही।

Indore Businessman Gets Tax Demand Notice: मध्यप्रदेश की टैक्स चोरी के इतिहास में अभी तक का सबसे बड़ा टैक्स डिमांड नोटिस, 2002 करोड़ का नोटिस

क्या है पूरा मामला ?

रिजवान ने 40 हजार रुपए नकद और शेष 3.10 लाख अपने मित्र शाकिब के बैंक अकाउंट से आरोपी द्वारा दिए अकाउंट में 7 अक्टूबर 2023 को ऑनलाइन भुगतान किया । कुछ दिनों बाद भी जब मूल एनओसी नहीं मिली तो फरियादी रिजवान ने वाहन की एनओसी स्थिति चैक की जिसमें इक्वीटास फाइनेंस कंपनी का 6 लाख रुपए का बकाया पाया गया। जानकारी देने पर आरोपी शाहरुख ने कार वापस ले जाकर रुपए लौटाने का बहाना किया। कार ले जाने के बाद उसने 3.50 लाख रुपए आज तक नहीं लौटाए। बाद में पता चला कि आरोपी ने उसी कार को पूर्व पार्षद रफीक निवासी भारत टॉकीज के पीछे, भोपाल को गिरवी रखकर उससे भी पैसा ले लिया है।

दोस्त के साथ भी धोखाधड़ी

दूसरे केस में फरियादी रिजवान खान के दोस्त शाकिब को भी आरोपी शाहरुख ने अपना शिकार बनाया। 5.80 लाख रुपए की धोखाधड़ी की। शाकिब ने बताया कि 20 अगस्त 2023 को आरोपी शाहरुख ने मारुति बलेनो क्रमांक टीएस 08 जेएम 6510 का 4.80 लाख रुपए में सौदा किया और 1 लाख रुपए नाम ट्रांसफर करवाने केलिए मांगे। शाकिब ने आरोपी के खाते में 4.25 लाख रुपए ऑनलाइन और 1.55 लाख रुपए नकद (कुल 5.80 लाख रुपए) दिए। बाद में शाकिब को पता चला कि इस कार को भी आरोपी शाहरुख ने किसी अन्य व्यक्ति के पास गिरवी रखी हुई थी। विक्रय अनुबंध पत्र भी आरोपी ने खुद बनवाकर 24 अगस्त 2023 को उज्जैन में अंगारा होटल के पास हस्ताक्षर करवाए थे। इस तरह दोनों दोस्तों के साथ 9.30 लाख रुपए की धोखाधड़ी को अंजाम दिया।

लोकेशन बदलकर बच रहा था

फरियादियों की शिकायत के बाद महाकाल पुलिस ने केस दर्ज किया और जांच शुरू की। इस दौरान घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने आरोपी शाहरुख पिता शाहिद खान (33) निवासी भोपाल पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया।

पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही थी लेकिन वह बार-बार लोकेशन बदलकर बच रहा था। 10 दिसंबर को मुखबिर की सूचना पर महाकाल पुलिस ने घेराबंदी कर विराटनगर से आरोपी शाहरुख खान को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने राशि खर्च कर दी थी। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।

Ujjain Car Dealer Scam: कार बेचने के नाम पर 9.30 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

उज्जैनवाणी खबर आपकी

ujjainvaani.com