इंदौर, गुटखा कारोबारी किशोर वाधवानी व अन्य को सेंट्रल जीएसटी एंड एक्साइज कमिश्नरेट ने 2002 करोड़ का नोटिस टैक्स चोरी के मामले में दिया हैै। यह मध्य प्रदेश की टैक्स चोरी के इतिहास में अभी तक का सबसे बड़ा टैक्स डिमांड नोटिस माना जा रहा है। ( Indore Businessman Gets Tax Demand Notice ) चार साल पहले वाधवानी की गुटखा फैक्टरियों पर जीएसटी ने छापे मारे थे और कर चोरी पकड़ी थी।
सुप्रीम कोर्ट ने केस खारिज कर दिया
विभाग ने एलोरा टोबेको, दबंग दुनिया पब्लिकेशन सहित वाधवानी व उनसे जुड़े लोगों को नोटिस दिया है। 2002 करोड़ रुपये के डिमांड नोटिस में 75 करोड़ रुपये एक्साइज ड्यूटी लगाई गई है। यह टैक्स चोरी वर्ष 2017 से 2020 के बीच की गई। नोटिस मिलने के बाद वाधवानी व एलोरा ग्रुप ने कोर्ट में केस लगाया था। सुप्रीम कोर्ट ने केस खारिज कर दिया, जबकि हाईकोर्ट ने याचिका लगाकर बेवजह मामला अटकाने के मामले में दो लाख का जुर्माना याचिकाकर्ता पर लगाया था।
कोरोना काल में खूब बेचा गुटखा
गुटखा कारोबारी ने कोरोनाकाल में खूब गुटका बेचा था। दरअसल तब देशभर में गुटखे की काफी डिमांड थी,क्योंकि देशभर में लाॅक डाउन लगा था। तब बड़ी मात्रा में परिवहन की अनुमति लेकर इंदौर से गुटखा देश के कई शहरों तक पहुंचाया गया था। इस मामले में इंदौर में परिवहन की अनुमति देने वाले एक अधिकारी पर भी गाज गिरी थी। लाॅकडाउन में बड़ी मात्रा में टैक्स चोरी कर गुटखा बेचने की जानकारी मिलने के बाद ही विभाग की टीम ने छापा मारा था। तब गुटखा कारोबारी किशोर वाधवानी को गिरफ्तार भी किया गया था।
Indore Businessman Gets Tax Demand Notice: मध्यप्रदेश की टैक्स चोरी के इतिहास में अभी तक का सबसे बड़ा टैक्स डिमांड नोटिस, 2002 करोड़ का नोटिस
उज्जैनवाणी खबर आपकी


[…] Indore Businessman Gets Tax Demand Notice: मध्यप्रदेश की टैक्स च… […]