उज्जैन। देवास रोड स्थित पुराने तरण ताल के स्थान पर नगर निगम उज्जैन द्वारा बनाए जा रहे अंतर्राष्ट्रय स्तर के स्वीमिंग पूल का निर्माण कार्य तेज़ी से प्रगति पर है ।( Swimming Pool in Ujjain ) स्वीमिंग पूल का 90 प्रतिशत से अधिक निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है, नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने रविवार शाम निर्माण कार्य का जायजा लिया और अधिकारियों को समयावधि में उच्च गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने के निर्देश दिए।
पूल की भव्यता बढ़ाने के लिए एक आकर्षक आगमन गंट भी बनाया जाएगा। इसके अलावा, पल के बाहर 20 दकानों का निर्माण कोर्यभी प्रचलत है जिसे शीष्र ही पूरा किया जाएगा।
क्या है स्विमिंग पूल की परियोजना ?
- कुल लागतः लगभग 6 करोड़।
- स्विमिंग पूल का साइजः 25 मीटर बाय 50 मीटर, जो अंतरष्ट्रीय मानकों के अनुरूप है।
ये काम लगभग पूरे
- पल निर्माण, बाउंड्री वॉल, भवन निर्माण।
- चेंजिंग रूम, वॉशरूम और टेस्टिंग का कार्य।
- अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट और मशीनें लगाने का कार्य।
- स्वीमिंग पूल की टेस्टिंग का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है।
Swimming Pool in Ujjain: अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्वीमिंग पूल, 6 करोड़ की लागत चल रहा निर्माण।
उज्जैनवाणी खबर आपकी

