उज्जैन, काग्रेस 12 सितंबर को शहर में किसान न्याय यात्रा और ज़नसभा का आयोजन करेगी। ( Ujjain Congress Party Kisan Adhikar Yatra ) प्रदर्शन में पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित कई बड़े नेताओं के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। एक ओर शहर व जिला कांग्रेंस आयोजन को, सफल बनानेमेलगी है वहीं काग्रेस के ही एक बड़ेध धड़ेने आदोलन में शामिल होने से इनकार कर दिया है। ऐसे में सरकार का विरोध करने जा रही कांग्रेस को उज्जैन में अपने ही नेताओं के विरोध की चुनोती का सामना करना पड़ेगा।
किसाना की जनसभा
जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश परमार पर शहर अध्यक्ष मुकेश भाटी ने बताया, प्रदर्शन में प्रदेशभर में समस्याओं से जूझ रहे किसानों की आवाज उठाने के लिए जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद किसान न्याय यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की सत्ता में बैठी भाजपा सरकार और प्रदेश की सरकार वोट चोरी सें बनी है। उज्जैन में तो महापौर का चुनाव ही चोरी कर लिया था।
आंदोलन के बाद किसानों की सोयाबीन फसल का तत्काल सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग का ज्ञापन भी देंगे। चिमनगंज मंडी में शुक्रवार सुबहः 11.30 बजे से जनसभा आयोजित की जाएगी। इसमें वक्ता राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह, संजय दत्त, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, सज्जनसिह वर्मा आदि रहेंगे।

कांग्रेस के सामने अपने नेताओं के विरोध की चुनौती
संगठन सृजन से नाराज कांग्रेसी अलग मंच लगाकर विरोध करेंगे। बुधवार को कांग्रेस संगठन सुजन अभियान से नाराज कांग्रेस नेताओं ने बैठक की। इसमें निर्णय लिया कि 12 सितंबर को मंडी मेंहोनें वाले किसान सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे बल्कि अलग से मंच लगाकर ‘आने वाले नेताओं का स्वागत किया जाएगा और गलत सृजन अभियान की बात रखी जाएगी। उज्जैन में मुकेश भाटी को दोबारा शहर अध्यक्ष बनाने के साथ ही जिले में महेश परमार को जिलाध्यक्ष बनाए जाने का विरोध किया जाएगा। बैठक मेंडॉ, बट्कशंकर जोशी चेतन यादव, ‘माया त्रिवेदो, मुरली मोरवाल, महेश सोनी, कैलाश बिसेन, परमानंद मालवीय मौजूद थे।
Ujjain Congress Party Kisan Adhikar Yatra: कांग्रेस में गुटबाजी, एक धड़े ने बनाई दूरी।
उज्जैनवाणी खबर आपकी