गर्मियों में जहां हमें सेहत का ज्यादा ख्याल रखना होता है। वहीं हमारी स्किन को भी एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है। ऐसे में स्किन केयर के लिए एलोवेरा से बेहतर कुछ हो ही नहीं सकता है। एलोवेरा में त्वचा को मॉइश्चराइज करने वाले गुण पाए जाते हैं। इससे त्वचा मुलायम बनती है। आप चाहें तो इसका जूस भी पी सकती हैं। वहीं इसे डायरेक्ट चेहरे पर लगाना भी फायदेमंद रहेगा। एलोवेरा लगाकर चेहरे के दाग-धब्बों और मुंहासों को दूर किया जा सकता है। ये हमारी स्किन ग्लोइंग भी बनाता है।
हम आपको चेहरे पर एलोवेरा लगाने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।
अंदर से करता है सफाई
दिन भर की धूप, धूल मिट्टी के कारण हमारी स्किन डल हो जाती है। ऐसे में एलोवेरा आपकी स्किन की अंदर से सफाई कर सकता है। आप जब भी रात में सोने जाएं तो एलोवेरा जेल में कुछ बूंदें नारियल तेल मिला लें। अब इसे अपनी त्वचा पर लगाएं और सो जाएं। सुबह सादे पानी से चेहरे को धो लें।
सूजन को करे कम
एलोवेरा जेल लगाने से घाव जल्दी भर जाते हैं। साथ ही ये चेहरे पर होने वाले सूजन को भी कम करने में मददगार है। इसमें मौजूद नेचुरल मॉइश्चराइजर त्वचा को हाइड्रेट रखते हैं। अगर आपको मुंहासे हो गए हैं तो एलोवेरा जेल जरूर लगाएं।
Soundarya Sharma in Housefull 5 Movie: डॉक्टर की पढ़ाई छोड़ बनी एक्ट्रेस
स्किन को बनाए ग्लोइंग
अगर धूप के कारण आपके चेहरे की रंगत डाउन हो गई है तो एलोवेरा जेल आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। अपने चेहरे पर 20 मिनट के लिए एलोवेरा जेल लगाएं। इसके बाद सादे पानी से चेहरे को धो लें। इससे आपकी स्किन ग्लोइंग बनती है। आप ये रोजाना कर सकती हैं।
दूर होती है टैनिंग की समस्या
गर्मियों में टैनिंग की समस्या होना आम बात है । इसके लिए आप प्रभावति जगह पर रात भर के लिए एलोवेरा जेल लगाकर छोड़ दें। सुबह सादे पानी से धो लें। कुछ ही दिन में ये दिक्कतें दूर हो जाएंगी।
शरीर को भी कई फायदे पहुंचाता है एलोवेरा
- एलोवेरा जूस पीने से डाइजेशन बेहतर रहता है।
- कब्ज की समस्या से भी राहत मिलती है।
- ये शरीर से टॉक्सिन्स को भी बाहर निकालता है।
- शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।
- ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल करता है।
Aloe Vera Gel for Face Whitening: रोजाना चेहरे पर एलोवेरा लगाने से मिलेगा नूरानी निखार
उज्जैनवाणी खबर आपकी