यू तो बच्चों को गर्मी का इंतजार रहता है ताकि वो छूटियों मे अपनी नानी के यहा जा सके। और इसके साथ ही फलों के राजा कहे जाने वाले आम का इंतजार भी सभी को रहता है। आम को खाने के सभी के अलग अलग तरीके होते है किसी को ये सादा पसंद है कोई इसमे काला नमक डाल कर खाता है तो कोई इसका रस बनाकर पीता है। आज इसे ही रेसेपी हम आपको बताते है जो सरल और आसान है। मैंगो पुडिंग रेसेपी बनाने मे बहुत आसान और खाने मे स्वादिस्ट है। आइए जानते है इसे कैसे बनाए ।
मैंगो पुडिंग बनने के लिए सामग्री
- पनीर- 80-100 ग्राम।
- बड़े आकार का आम- 1।
- दूध- 2-3 बड़े चम्मच।
मैंगो पुडिंग बनने की विधि
- आम का रस निकाल लें।
- पनीर व आम रस मिक्सर में पीस लें।
- इसमें थोड़ा-सा शहद भी मिला सकते हैं।
- मिश्रण बहुत गाढ़ा लग रहा है तो दूध मिला सकते हैं।
इसको बोल में डालकर फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें। ठंडी-ठंडी पुडिंग परोसें।
How to Make Mango Pudding Recipe: आसानी से बनने वाली मैंगो पुडिंग