बच्चों और बड़ों दोनों को ही चॉकलेट पसंद है। वैसे तो चॉकलेट से कई प्रकार की रेसेपी बनाई जा सकती है। लेकिन आज आपको सभी की पसंद चॉकलेट बॉल्स रेसेपी के बारे मे बताते है आप घर पर इसे आसानी से बना सकते है। हमारी रेसेपी विधि से वो भी इसे बना सकता है जिसे खाना बनाना नहीं आता। चलिए जानते है इस माउथ मेलटींग रेसेपी के बारे मे।
चॉकलेट बॉल्स के लिए सामग्री
- खजूर- 1 कप (बीज निकले हुए)।
- काले खजूर- 1/2 कप (बीज निकले हुए)।
- कटे हुए काजू और बादाम- 2-2 बड़े चम्मच।
- खसखस – 1 छोटा चम्मच, कोको पाउडर- 1 छोटा चम्मच।
- सफ़ेद चॉकलेट- 1/2 कप (पिघली हुई), घी- 1 बड़ा चम्मच।
चॉकलेट बॉल्स को कैसे बनाए।
- चॉकलेट छोड़कर सारी सामग्री को पीस लें।
- इसकी बराबर बॉल्स बनाएं।
- इसमें टूथपिक फंसाकर चॉकलेट में डिप करके निकाल लें।
- गिलास में स्प्रिंकल्स और गोलियां डालें, उसके ऊपर बॉल्स रख दें ।
लीजिए बनकर तैयार हो गई आपकी चॉकलेट बॉल्स। इसका आनंद अपने परिवार के सभी सदस्यों के साथ मिलकर ले।
How To Make Chocolate Balls Recipe: आइए चॉकलेट बॉल्स बनाए