Love Jehad in Ujjain: 15 साल तक साथ रही महिला ने लिखाई दुष्कर्म की रिपोर्ट।

building photo
Love Jehad in Ujjain
Share us

शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ कई वर्षों तक साथ रहकर एक युवक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। महिला की बेटी पर भी बुरी नजर रखते हुए छेड़छाड़ की। इसके बाद महिला ने हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ चिमनगंज थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इसकी लव जेहाद ( Love Jehad ) के ऐंगल से भी जांच करेगी। आरोपी के शाहरुख खान और योगेंद्र वाडिया नाम से दो आधार कार्ड भी सामने आए हैं। इसकी भी जांच की जा रही है।

चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया एक महिला ने राज रॉयल कॉलोनी में रहने वाले शाहरुख पिता सलीम खान के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह ब्यूटी पॉर्लर चलाती हैं। करीब 14-15 साल पहले महिला अपनी गाड़ी की सर्विसिंग कराने के लिए देवास रोड पर पेट्रोल पंप के पास स्थित गैरेज पर गई थी। यहां महिला की शाहरुख से पहचान हुई। शाहरुख गाड़ी के बहाने महिला से कॉल पर बातचीत करने लगा। दोनों के बीच दोस्ती हुई। महिला का कहना है कि शाहरुख ने उससे कहा कि मैं तुमसे प्यार करता हूं और तुम्ही से शादी करूंगा। तुम नहीं मिली तो मर जाऊंगा। महिला शाहरुख की बातों में आ गई और उसकी पत्नी बनकर शाहरुख के साथ नानाखेड़ा और राज रॉयल कॉलोनी में रहने लगी। करीब 14-15 सालों में शाहरुख ने कई बार संबंध बनाए लेकिन शादी नहीं की। इस दौरान महिला की बेटी पर भी शाहरुख बुरी नजर रखने लगा और उससे भी छेड़छाड़ करने लगा। इस बीच महिला को पता चला कि शाहरुख ने किसी अन्य युवती से शादी कर ली है। महिला ने जब इस बात का विरोध किया तो शाहरुख ने उसके साथ मारपीट की। महिला ने हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों और अपने परिजनों के साथ गुरुवार को चिमनगंज थाने पहुंचकर शाहरुख के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया।

इस घटना में जांच के कई पहलू है। जैसे महिला 15 साल तक साथ रही तो उसे कैसे नहीं पता कि वह मुस्लिम के साथ रह रही है? महिला ने बताया कि 15 साल में कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, तो इतने सालों में एक बार भी विरोध नहीं किया? महिला ने घर का पता भी उज्जैन शहर के दो स्थानों का बताया नानाखेड़ा और उसके बाद वर्तमान पता राज रॉयल दोनों स्थानों पर वह और आरोपी साथ रहा। विचारणीय विषय यह भी है कि 15 सालों में महिला की उसके नाते रिश्तेदारों ने कोई खोज खबर नहीं ली। की वो कहा और किसके साथ रहती है। महिला ब्यूटी पार्लर भी संचालित करती है तो यह भी पक्का है की समाज के लोगों के साथ उनका मिलन जुलना भी रहता होगा। विचरणीय विषय है की उन्होंने इतने सालों मे किसी से भी इसकी शिकायत नहीं की।

धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाता रहा

हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारी अंकित चौबे ने बताया आरोपी शाहरुख महिला पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाता रहा। शाहरुख के दो आधार कार्ड भी सामने आए हैं। एक आधार कार्ड में उसका नाम शाहरुख पिता सलीम खान निवासी विनोद मिल की चाल और दूसरे आधार कार्ड में उसका नाम योगेंद्र पिता प्रकाश वाडिया निवासी सार्थकनगर लिखा है। जबकि दोनों आधार कार्ड में फोटो और आधार नंबर समान है।

चिमनगंज थाना प्रभारी गजेंद्र पचोरिया ने बताया आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इधर, आरोपी शाहरुख के बड़े भाई तनवीर अहमद का कहना है कि फर्जी आधार कार्ड बनाकर उनके भाई के खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज करवाई गई है। मामले की निष्पक्ष जांच होना चाहिए।

Love Jehad in Ujjain: 15 साल तक साथ रही महिला ने लिखाई दुष्कर्म की रिपोर्ट।

ujjainvaani.com